Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Panna News: बड़ागांव के स्कूल में आठ दिनों से मध्यान्ह भोजन बंद,...

Panna News: बड़ागांव के स्कूल में आठ दिनों से मध्यान्ह भोजन बंद, बच्चों को हो रही परेशानी

Panna News:
Panna News:

Panna News: पन्ना : रैपुरा। तहसील रैपुरा के बड़ागांव गांव की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में पिछले आठ दिनों से विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन (MDM) नहीं मिलने का मामला सामने आया है। बच्चों से जब इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पिछले आठ दिनों से स्कूल में उन्हें खाना नहीं मिल रहा है। वहीं माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक जीत सिंह ने बताया कि समूह संचालक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिसके चलते मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था प्रभावित हुई है।

Panna News: समूह संचालकों का अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करना उनका अधिकार हो सकता है, लेकिन सवाल यह है कि इसका खामियाजा नन्हे-मुन्ने बच्चों को क्यों भुगतना पड़ रहा है? आठ दिनों से बच्चों को भोजन नहीं मिलने के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here