Indore News: इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर प्रशासन ने बड़े पालदा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12,000 लीटर अवैध थिनर से भरा टैंकर पकड़ा है। तहसीलदार की टीम ने मौके पर दबिश देकर गोदाम और फैक्ट्री को सील कर दिया है।
Indore News: रिहायशी इलाके में हो रहा था ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण
कलेक्टर शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि शिकायत मिली थी कि रिहायशी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में थिनर, टर्पेंटाइन ऑयल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों का अवैध रूप से आवागमन और भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम ने तत्काल दबिश दी।
उन्होंने बताया, “मौके पर लगभग 12,000 लीटर तेल मिला है, जिसमें कई तरह के कंपोनेंट्स हैं। इसमें टर्पेंटाइन ऑयल, थिनर और डीजल भी शामिल है। चूंकि यह रिहायशी क्षेत्र है जहां लोग निवास करते हैं, सुरक्षा को देखते हुए परिसर को सील किया जा रहा है।”
Indore News: कलेक्टर ने बताया कि जब्त तेल के सैंपल लिए जा रहे हैं और जांच की जा रही है कि यह माल कहां से आया, कैसे आया और कहां ले जाया जा रहा था। इस मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी।






