मुंबई। Nishaanebaz.com-Salman Khan Shirtless Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान का एक बेहद अलग और आक्रामक रूप देखने को मिला। शो के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग (Body Shaming) करने वाले ट्रॉलर्स और अनचाही टिप्पणी करने वाले पैपराजी को जमकर फटकार लगाई। अपनी फिटनेस और लुक्स पर सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सलमान खान ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी टोपी और शर्ट उतार दी।
‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में ऑनलाइन ट्रोलिंग के मुद्दे पर बात करते हुए सलमान खान ने अपने भाई सोहेल खान और युवा अभिनेता वरुण धवन का भी जिक्र किया। सलमान ने कहा कि किसी कलाकार की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करना और उसके शारीरिक रूप-रंग का मजाक उड़ाना दो अलग-अलग बातें हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘भाई आप ठीक नहीं लग रहे हो’ या ‘वजन कम हो गया है’ कहना चिंता दर्शाता है, लेकिन सोहेल और वरुण के लुक्स का सोशल मीडिया पर भद्दा मजाक उड़ाना सरासर गलत और घटिया मानसिकता है।
LATEST – Varun Dhawan’s Instagram Story.
David Dhawan and Varun Dhawan watching #BiggBoss20 as Bhai opened his T shirt.
Bhai also spoke about Varun Dhawan on the show Varun & his family faced body shaming and trolling.#SalmanKhan pic.twitter.com/LoATK8Jm5s
— Sohail. (@BeingSohail__) September 20, 2026
ट्रॉलर्स को सीधे चुनौती देते हुए 60 वर्षीय सुपरस्टार ने ऑन-एयर अपनी शर्ट और कैप उतार दी। अपने सुगठित शरीर और एब्स को दिखाते हुए सलमान ने कहा, “भाई मोटा हो गया है, भाई को ट्रोल करो… कर लो ट्रोल, ये लो. कर लो ट्रोल. आओ, ट्रोल करना है ना? ट्रोल करना पसंद है? ये देखो, क्लोज-अप कर लो।” सलमान खान का यह दबंग अंदाज देख सेट पर मौजूद सभी लोग और दर्शक हैरान रह गए।
Read More : Tata Sierra की नई Legend Series लॉन्च, कम कीमत से लेकर प्रीमियम फीचर्स तक जानें सबकुछ
सलमान के इस बेबाक और करारे जवाब की बॉलीवुड गलियारों में जमकर तारीफ हो रही है। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपने पिता और मशहूर फिल्म निर्देशक डेविड धवन के साथ बैठकर यह एपिसोड देखा। वरुण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो क्लिप शेयर की, जिसमें डेविड धवन टीवी स्क्रीन पर सलमान को शर्टलेस होते देख तालियां बजा रहे हैं। वरुण ने ताली बजाने वाली इमोजी के साथ सलमान के इस अंदाज को सलाम किया। फिलहाल सलमान का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।






