Jagdalpur News: जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जगदलपुर में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। दंतेश्वरी मंदिर से मिताली चौक तक दीप जलाने का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम के लिए लगाए गए बैरिकेड को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि बैरिकेडिंग के कारण कई दुकानों का रास्ता प्रभावित हुआ है, जिससे स्थानीय दुकानदारों को परेशानी हो रही है। इस आयोजन की तैयारियों और यातायात व्यवस्था की जानकारी पहले से प्रशासन की ओर से भी जारी की गई थी।
Jagdalpur News: विरोध के बीच भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ महापौर संजय पांडे भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई और इसके बाद मामला झड़प तक पहुंच गया। मौके पर धक्का-मुक्की और खींचतान की स्थिति बन गई। घटनास्थल पर जूते-चप्पल और अन्य सामान बिखरा हुआ भी नजर आया।
Jagdalpur News: विवाद बढ़ने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jagdalpur News: स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद भी मौके पर नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। विवाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच झड़प होती दिखाई दे रही है।
गृहमंत्री विजय शर्मा से भी हुई बहस
विवाद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के बीच भी बहस होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। बता दें कि जगदलपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में सवा लाख दीप जलाने की तैयारी की गई थी। यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाना है। ([chhattisgarhaaj.com][2])






