Saturday, September 12, 2026
Home Madhya Pradesh MP Rewa Govindgarh Road Accident: रीवा-गोविंदगढ़ मार्ग पर डिहिया के पास दर्दनाक...

MP Rewa Govindgarh Road Accident: रीवा-गोविंदगढ़ मार्ग पर डिहिया के पास दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

रीवा। Nishaanebaz.com-MP Rewa Govindgarh Road Accident 2026: रीवा जिले के बिछिया थाना अंतर्गत रीवा-गोविंदगढ़ मार्ग पर डिहिया के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को अनियंत्रित और तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान संजय सोनी, पिता रामकुमार सोनी, निवासी ग्राम मड़वा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संजय सोनी सड़क के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर रुके हुए थे, तभी अचानक सामने से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय सोनी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

Read More : Nikhil Siddhartha Swayambhu Release Date: ‘स्वयंभू’ के 175 दिनों के शूट और 2500 CG शॉट्स के साथ निखिल सिद्धार्थ तैयार

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। दर्दनाक हादसे से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

Read More : Bhopal STF Action Fake Document Passport Racket: डबरा, बैतूल और छिंदवाड़ा तक फैला फर्जी पासपोर्ट गिरोह का नेटवर्क, सिंडिकेट के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिछिया थाना पुलिस बल के साथ रीवा रेंज के आईजी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने समझाइश देकर आक्रोशित परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने दुर्घटनाकारित बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है और उसमें सवार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share The News