Raipur Crime News Tata Magic Body Found: चाचा और दोस्त के साथ मिलकर ठिकाने लगा रहा था लाश; उरला पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Raipur Land Dispute Murder Case: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन बिक्री से मिले लगभग एक करोड़ रुपये के बंटवारे को लेकर ससुर और बड़े दामाद के बीच चल रहा खूनी विवाद आखिरकार एक सनसनीखेज हत्या में बदल गया। बड़े दामाद ने शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में जीआई (GI) तार से गला घोंटकर अपने ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। धरसीवां थाना पुलिस की सतर्कता और गश्त के कारण हत्या के इस सनसनीखेज मामले का त्वरित पर्दाफाश हुआ और शव को ठिकाने लगाने की साजिश नाकाम हो गई।

Read More : Arshdeep Samreen Couple Matching Tattoos: अर्शदीप-समरीन का इश्क वाला लव; हाथों में बनवाया एक-दूसरे के नाम का टैटू

रात 1:15 बजे पुलिस गश्त के दौरान टाटा मैजिक में मिली चादर में लिपटी लाश

4 सितंबर की देर रात करीब 1:15 बजे धरसीवां पुलिस की टीम परसतराई इलाके में नहर पुलिया के पास रूटीन चेकिंग पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध टाटा मैजिक वाहन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी पीछे कर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर शीतला मंदिर के पास वाहन छोड़कर चालक और उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकले। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो अंदर चादर में लिपटा एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान पठारीडीह निवासी मोहन निषाद के रूप में हुई।

Read More : Khairagarh Civic Polls Ward Reservation Impact: खैरागढ़ नगर पालिका परिसीमन और आरक्षण से बदला शहर का सियासी गणित; नए चेहरों के खुले रास्ते

रायपुर के धरसींवा में आधी रात को सनसनी, गश्त पर निकली पुलिस को मिली चादर  में लिपटी लाश, मची अफरा-तफरी1 करोड़ की जमीन के पैसों को लेकर हुआ विवाद, शराब पार्टी में घोंटा गला

मामले की जांच में सामने आया कि मृतक मोहन निषाद ने हाल ही में लगभग एक करोड़ रुपये की पैतृक जमीन बेची थी। इस रकम में से हिस्सेदारी को लेकर उसका अपने बड़े दामाद हेमराज निषाद से लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना की रात मोहन ने हेमराज को पार्टी के लिए बुलाया था, जहाँ दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब के नशे में जमीन के पैसों को लेकर दोबारा तीखी बहस शुरू हो गई, जिससे आक्रोशित होकर हेमराज ने जीआई तार से अपने ससुर का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Read More : Sagar Toxic Liquor Tragedy MP: सागर में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत; 120 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

खारुन नदी में बहाने की थी तैयारी, पुलिस दबाव के बाद मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

हत्याकांड के बाद आरोपी दामाद हेमराज ने अपने चाचा रोहित निषाद और दोस्त संजय निषाद को बुलाया। तीनों ने मिलकर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को चादर में बांधा और टाटा मैजिक में लादकर खारुन नदी में फेंकने जा रहे थे। रास्ते में पुलिस चेकिंग देखकर आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण मुख्य आरोपी हेमराज निषाद ने बिलासपुर-रतनपुर की ओर भागने के बाद सरेंडर कर दिया, जिसके आधार पर अन्य दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चूंकि वारदात उरला थाना क्षेत्र की है, इसलिए तीनों आरोपियों को आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु उरला पुलिस को सौंप दिया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *