IGKV Agriculture Paper Leak Probe: दो महिला ऑब्जर्वर निलंबित, 6 आरोपी गिरफ्तार; कृषि विश्वविद्यालय ने बदला परीक्षा पैटर्न

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-IGKV Exam Rescheduled After Leak: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पिछले महीने हुए चर्चित पेपर लीक मामले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी पूरी परीक्षा प्रणाली में अमूलचूल परिवर्तन कर दिया है। पेपर लीक के कारण रद्द की गई तीन विषयों की स्नातक परीक्षाएं सोमवार, 7 सितंबर से पुनः शुरू हो रही हैं। इसके अलावा 8 और 9 सितंबर को भी संबंधित विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

भविष्य में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए विश्वविद्यालय ने अब आधुनिक और तकनीक-आधारित सुरक्षा मानक लागू किए हैं।

Read More : Bhopal News: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर हमीदिया अस्पताल में इंटर्न डॉक्टरों का जोरदार प्रदर्शन, CM हाउस जाने से पुलिस ने रोका

निजी कॉलेजों को डाक से नहीं, परीक्षा से ठीक पहले ईमेल से मिलेंगे प्रश्नपत्र

नई व्यवस्था के तहत अब निजी कॉलेजों को परीक्षा से कई दिन पहले प्रश्नपत्रों के भौतिक पैकेट भेजने की पुरानी परंपरा समाप्त कर दी गई है। अब परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पूर्व संबंधित महाविद्यालय के अधिकृत ई-मेल पर डिजिटल प्रश्नपत्र भेजा जाएगा। यह फाइल पासवर्ड से पूरी तरह सुरक्षित (Encrypted) होगी और इसका पासवर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

Read More : Raipur Court Pending Challan Lok Adalat: आपसी सहमति से निपटाएं लंबित ई-चालान; 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

कमेटी की निगरानी में खुलेगा ई-मेल, पूरी प्रक्रिया की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

प्रश्नपत्र को डाउनलोड करने और उसे प्रिंट कर परीक्षार्थियों तक पहुँचाने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा गठित विशेष निगरानी कमेटी की मौजूदगी में ही ई-मेल खोला जाएगा। ई-मेल खोलने से लेकर प्रश्नपत्रों के फोटोकॉपी व वितरण तक की पूरी प्रक्रिया की अनिवार्य रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। इस रिकॉर्डिंग की एक डिजिटल प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन को जमा करना अनिवार्य होगा।

Read More : CAIT Surguja Executive Committee Meeting: कैट सरगुजा की पहली महत्वपूर्ण बैठक; अंबिकापुर में बनी नई रणनीति

एंडोस्कोपी कैमरे से निकाला गया था पेपर, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने दुर्ग जिले के एक निजी कृषि कॉलेज से एंटोमोलॉजी, बीएससी प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलॉजी और फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स के प्रश्नपत्र परीक्षा से कुछ घंटे पहले व्हाट्सएप पर वायरल हो गए थे। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने लिफाफे में छोटा छेद कर एंडोस्कोपी कैमरे के जरिए प्रश्नपत्र की तस्वीरें निकाली थीं। मामले में पुलिस ने निजी कॉलेज के प्रोफेसर और छात्रों समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो महिला ऑब्जर्वर को निलंबित कर स्नातक परीक्षा प्रभारी को पद से हटा दिया था।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *