Jashpur Blind Murder Case Solved: जशपुर में अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी; बेटी से बात करने से रोका तो कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या, आरोपी ‘गुटका’ झारखंड से गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

जशपुर। Nishaanebaz.com-Jashpur Blind Murder Case Solved Within 24 Hours: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के थाना आस्ता अंतर्गत ग्राम हर्री में हुई महिला धनमनी बाई की सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी को जशपुर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। बेटी से एकतरफा प्यार और बातचीत से मना करने की रंजिश में महिला पर टांगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा वार कर हत्या करने वाले आरोपी अवधेश राम उर्फ ‘गुटका’ (30 वर्ष) को पुलिस ने पड़ोसी राज्य झारखंड के रायडीह से घेराबंदी कर धर दबोचा है।

घटना के अनुसार, 4 सितंबर को प्रार्थी (मृतका के पति) ने थाना आस्ता में शिकायत दर्ज कराई कि 3 सितंबर की सुबह खाना खाने के बाद वह मवेशी चराने जंगल गया हुआ था और उसकी पत्नी धनमनी बाई घर पर अकेली थी। शाम को जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी घर के अंदर गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ी हुई थी और पास में ही टांगिया पड़ा था। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना आस्ता में बीएनएस (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

Read More : Kondagaon Crime: पुलिस विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, 15 युवाओं को बनाया शिकार; दो आरोपी गिरफ्तार

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तुरंत विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाकर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कराया गया। पुलिस द्वारा परिजनों और ग्रामीणों से की गई विस्तृत पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ग्राम कोमडो निवासी अवधेश राम कुछ दिन पूर्व मृतका के घर आया था और उसके साथ विवाद किया था।

Read More : MP Jila Panchayat CEO Transfer: मध्यप्रदेश में 6 जिला पंचायत CEO के तबादले, GAD ने जारी किया आदेश

प्राथमिक संदेह के आधार पर पुलिस टीम जब आरोपी के कोमडो स्थित घर पहुंची तो वह फरार पाया गया। इसके बाद पुलिस की टेक्निकल और सर्विलांस टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया, जिससे उसकी मौजूदगी रायडीह (झारखंड) में पाई गई। आस्ता पुलिस की टीम ने बिना समय गंवाए रायडीह में दबिश देकर आरोपी अवधेश राम को हिरासत में ले लिया और जशपुर लेकर आई।

Read More : UP Bihar Society Bacheli Janmashtami Mahotsav News: बचेली में भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव; राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी अवधेश राम उर्फ ‘गुटका’ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह मृतका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन युवती द्वारा बात न करने पर वह काफी नाराज था। घटना के दिन जब वह मृतका के घर पहुंचा तो घर में अकेली मौजूद मां ने उसे अपनी बेटी से दूर रहने और परेशान न करने की चेतावनी दी। इससे आक्रोशित होकर आरोपी ने आवेश में आकर पास रखे टांगिया से महिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *