Mungeli Minds Eye School Student High Tension Wire Accident: मुंगेली के माइंड्स आई स्कूल में मटका फोड़ के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से झुलसा छात्र वैभव

VIKASH KHALKHO

मुंगेली। Nishaanebaz.com-Mungeli Minds Eye School Student High Tension Wire Accident: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और लापरवाही भरा मामला सामने आया है। जिले के बरेला नगर पंचायत स्थित माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान सातवीं कक्षा का छात्र परिसर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया। इस भीषण हादसे में छात्र वैभव जायसवाल के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद छात्र को प्राथमिक उपचार देकर बिलासपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।

घटना 3 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जब स्कूल परिसर में मटका फोड़ कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान छात्र अनजाने में परिसर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। जोरदार करंट लगते ही छात्र गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा, जिससे पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतने संवेदनशील स्थान पर बच्चों को बिना सुरक्षा इंतज़ाम के जाने की अनुमति कैसे दी गई।

Read More : Jashpur Blind Murder Case Solved: जशपुर में अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी; बेटी से बात करने से रोका तो कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या, आरोपी ‘गुटका’ झारखंड से गिरफ्तार

हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग तुरंत हरकत में आया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) विमित्रा धृतलहरे विभागीय टीम के साथ माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल पहुंचीं और घटनास्थल का विस्तृत जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों ने मौके की स्थिति की समीक्षा करते हुए संस्था के खिलाफ प्रशासनिक व विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Read More : Rahul Gandhi Indore Visit: दौरे से पहले गरमाई सियासत, कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर रागिनी नायक का ‘घंटा’ वाला पलटवार

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एल.पी. डाहिरे के निर्देशन पर बीईओ कार्यालय मुंगेली द्वारा संस्था के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) थमाया गया है। नोटिस में स्कूल परिसर के भीतर असुरक्षित आयोजन और विद्यार्थियों की हाईटेंशन लाइन के पास मौजूदगी को सुरक्षा नियमों का संगीन उल्लंघन करार दिया गया है। प्रबंधन से 4 मुख्य बिंदुओं—सुरक्षा में चूक का स्तर, जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई, छात्र के इलाज में सहायता और भविष्य में रोकथाम के स्थाई उपायों—पर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Read More : Kondagaon Crime: पुलिस विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, 15 युवाओं को बनाया शिकार; दो आरोपी गिरफ्तार

शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समयसीमा में प्रबंधन का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो विद्यालय की मान्यता रद्द करने और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक व पुलिस कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस बीच, डीईओ एल.पी. डाहिरे और बीईओ विमित्रा धृतलहरे बिलासपुर के अस्पताल पहुंचे और झुलसे छात्र वैभव जायसवाल के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। बीईओ ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने अपना जवाब प्रस्तुत कर दिया है, जिसकी समीक्षा कर उच्चाधिकारियों को आगामी सख्त कार्रवाई के लिए सूचित किया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *