Kodar Link Canal Project: कोडार लिंक कैनाल परियोजना को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ी कानूनी राहत मिली है। राज्य की करीब 2550 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। अदालत के इस फैसले के बाद परियोजना पर काम शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। यह योजना गरियाबंद और महासमुंद जिले के दो प्रमुख जलाशयों को जोड़ने के उद्देश्य से तैयार की गई है।




