MP Politics: दतिया जीत के बाद जीतू पटवारी का प्रशासन पर हमला, बोले- ‘एसपी-कलेक्टर ने CM से जिताने का ठेका लिया था क्या?’

0
32

MP Politics: दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विजय जुलूस के दौरान दतिया के एसपी और कलेक्टर पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर चुनाव के दौरान पक्षपात करने का आरोप लगाया। उनका बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विजय जुलूस को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा, “सुन लो एसपी और कलेक्टर… क्या तुमने मुख्यमंत्री से भाजपा को जिताने का ठेका लिया था? जनता से बड़े हो क्या? इतनी ताकत लगाने के बाद भी जनता ने जवाब दे दिया। पीतांबरा माई की कृपा और जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत हुई है।”

अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

MP Politics: जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल भाजपा के पक्ष में करने की कोशिश की गई, लेकिन जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से उसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता और प्रशासन के दबाव के बावजूद मतदाताओं ने निष्पक्ष मतदान कर कांग्रेस को जीत दिलाई।

Bhopal Master Plan: भोपाल मास्टर प्लान लागू करने की मांग पर सड़क पर उतरे विधायक आरिफ मसूद, कार्यकर्ताओं संग दिया धरना

प्रचार के दौरान भी दी थी चेतावनी

यह पहला मौका नहीं है जब जीतू पटवारी ने प्रशासन पर सवाल उठाए हों। उपचुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी या पक्षपात हुआ तो सत्ता बदलने के बाद जवाबदेही तय की जाएगी।

करीब 6 हजार वोटों से जीती कांग्रेस

MP Politics: गौरतलब है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार मतों से हराकर जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी इसे प्रदेश की बड़ी राजनीतिक सफलता के रूप में पेश कर रही है।जीत के बाद विजय जुलूस के दौरान दिए गए जीतू पटवारी के बयान ने प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। अब इस पर भाजपा की प्रतिक्रिया का भी इंतजार किया जा रहा है।

Shubhangi Mishra Success Story: NEET में नहीं मिली MBBS सीट, अब 21 साल की उम्र में पास कीं 5 सरकारी नौकरियां

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here