Stock Market : बाजार पर युद्ध का असर, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट…..

मुंबई। Stock Market : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर सोमवार को घरेलू शेयर बाजार पर साफ देखा गया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 705.65 अंक टूटकर 81,702.52 पर आ गया, जबकि निफ्टी 182.85 अंक गिरकर 24,929.55 के स्तर पर पहुंच गया।

Stock Market : गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को बाजार में जबरदस्त तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,046.30 अंक की बढ़त के साथ 82,408.17 पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 319.15 अंक उछलकर 25,112.40 पर पहुंचा था।

हालिया गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों—फोर्डो, नतांज और इस्फहान—पर की गई बमबारी मानी जा रही है। इस कदम से पश्चिम एशिया में तनाव और अधिक बढ़ गया है और अमेरिका अब सीधे तौर पर इसराइल-ईरान संघर्ष में शामिल होता दिख रहा है। इसका प्रभाव वैश्विक बाजारों के साथ भारत पर भी पड़ा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह संघर्ष और गहराता है तो निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता घटेगी, जिससे बाजार में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Kondagaon News:सुपोषण की ओर एक कदम : ‘मुनगा पौधरोपण जन आंदोलन’ का शुभारंभ

Kondagaon News:रामकुमार भारद्वाज /कोण्डागांव :- महिला एवं बाल विकास...

Kondagaon News: केशकाल और कोण्डागांव वनमंडल के 8 वनरक्षक बने वनपाल, पदोन्नति आदेश जारी

Kondagaon News: रामकुमार भारद्वाज /कोंडागांव :- मुख्य वन संरक्षक...

Related Articles

Popular Categories