Chhindwara ATM Robbery Conspiracy: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर ATM लूट की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। देहात थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजरी शराब भट्टी के पास स्थित एक ATM के आसपास घेराबंदी की और एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ATM में डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तलवार, चाकू, हथौड़ी और लोहे की रॉड बरामद की गई है। बरामद हथियारों से साफ है कि आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
Read More: MP News: दतिया उपचुनाव में मतदान तेज, दोपहर 1 बजे तक 48.91% वोटिंग, BJP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार और फरार सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







