MP News: दतिया उपचुनाव में मतदान तेज, दोपहर 1 बजे तक 48.91% वोटिंग, BJP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Datia Assembly By Election Voting 2026: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदाताओं का उत्साह लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। दोपहर 1 बजे तक विधानसभा क्षेत्र में 48.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार करीब 2 लाख 20 हजार मतदाता 21 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को होगी।

सुबह 11 बजे तक 32.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद अगले दो घंटे में 16.38 प्रतिशत और मतदान दर्ज किया गया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत बढ़कर 48.91 फीसदी पहुंच गया। शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दोपहर तक अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह पर दांव लगाया है। आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव सहित कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।

घनश्याम सिंह बोले- जनता बीजेपी का अहंकार तोड़ेगी
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदान करने के बाद कहा कि जनता इस चुनाव में बीजेपी के अहंकार का जवाब देगी और कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बसई क्षेत्र में कांग्रेस पोलिंग एजेंट को बूथ में प्रवेश नहीं देने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इसकी शिकायत चुनाव अधिकारियों से की जाएगी।
Read more: MP News: रीवा-शहडोल मार्ग पर बड़ा हादसा! 50 फीट गहरी खाई में गिरा डंपर, बाल-बाल बचा ड्राइवर

आशुतोष तिवारी ने विकास पर जताया भरोसा
मतदान से पहले बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने पीतांबरा पीठ में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। बीजेपी सरकार ने जनता का विश्वास जीता है और दतिया के रुके हुए विकास कार्यों को अगले ढाई वर्षों में पूरा किया जाएगा।

नरोत्तम मिश्रा ने फर्जी वायरल पत्र पर दिया जवाब
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी मतदान किया। इसके बाद उन्होंने बीजेपी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा को पद से हटाने संबंधी वायरल पत्र को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इसे कांग्रेस प्रायोजित बताया। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी सोशल मीडिया पर इसे भ्रामक और फर्जी दस्तावेज बताया।

291 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए जिले में 291 मतदान केंद्र बनाए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन में सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान दल पहले ही सभी केंद्रों पर पहुंच चुके थे और पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

क्यों हो रहा है दतिया में उपचुनाव?
दतिया विधानसभा सीट वर्ष 2023 के चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने जीती थी। बाद में बैंक एफडी घोटाले के मामले में उन्हें तीन साल की सजा होने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई। इसके चलते इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

ऐसे जानें मतदान प्रतिशत
मतदाता निर्वाचन आयोग की ECINET Mobile Application के जरिए हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर यह सुविधा उपलब्ध है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

RAIPUR: “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के मारुति मंगलम गुढियारी में 1...

Related Articles

Popular Categories