MP News: रीवा-शहडोल मार्ग पर बड़ा हादसा! 50 फीट गहरी खाई में गिरा डंपर, बाल-बाल बचा ड्राइवर

Rahul Goshwami

Rewa Shahdol Road Dumper Accident: मध्य प्रदेश के रीवा-शहडोल मार्ग स्थित छूहिया घाटी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर घाटी से करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। डंपर चालक को मामूली चोटें आई हैं।

घाटी के मोड़ पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक डंपर गोविंदगढ़ और बघवार के बीच स्थित छूहिया घाटी से नीचे की ओर उतर रहा था। इसी दौरान सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी के एक खतरनाक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते डंपर सड़क से फिसलकर करीब 50 फीट नीचे खाई में जा गिरा।

जेसीबी की मदद से निकाला गया डंपर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में जेसीबी मशीन की सहायता से डंपर को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

चालक को आई मामूली चोट
हादसे में डंपर चालक को हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। दुर्घटना में किसी अन्य वाहन या व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Read more: MP News: दतिया उपचुनाव में 11 बजे तक 32.53% मतदान, बूथों पर लंबी कतारें, लखनपुर में पहले बहिष्कार फिर वोटिंग

बार-बार हादसों के बावजूद नहीं बढ़ी सुरक्षा
स्थानीय लोगों का कहना है कि छूहिया घाटी लंबे समय से सड़क हादसों के लिए बदनाम है। यहां पहले भी कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने प्रशासन से घाटी में मजबूत बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *