MP Farmer Welfare Scheme: CM मोहन यादव ने 82 लाख किसानों को ₹3,300 करोड़ दिए, खंडवा में पुलिस बटालियन की घोषणा

MP Farmer Welfare Scheme:शेख रेहान\ खंडवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹3,300 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर की। साथ ही खंडवा जिले को बड़ी सौगात देते हुए यहां पुलिस बटालियन स्थापित करने की घोषणा भी की।

82 लाख से अधिक किसानों को मिली आर्थिक सहायता

नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति किसान ₹4,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को हजारों करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए।

MP Agriculture: MP ने अनाज भंडारण में बनाई बड़ी छलांग, 35 लाख मीट्रिक टन क्षमता के साथ देश में 5वें स्थान पर; पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्य पीछे

खंडवा को मिली पुलिस बटालियन की सौगात

MP Farmer Welfare Scheme: मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान खंडवा जिले की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए यहां नई पुलिस बटालियन स्थापित करने की घोषणा की। इस घोषणा का कार्यक्रम में मौजूद किसानों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

सिंचाई का दायरा बढ़ाने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि केन-बेतवा परियोजना के माध्यम से बुंदेलखंड क्षेत्र के दतिया, पन्ना, दमोह और कटनी जैसे जिलों को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके अलावा नर्मदा, ताप्ती, कालीसिंध और पार्वती नदी क्षेत्र में भी सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए कई परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।

16 विभाग मिलकर कर रहे किसानों के लिए काम

MP Farmer Welfare Scheme: डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में ‘किसान कल्याण वर्ष’ के तहत 16 विभाग समन्वय के साथ किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने और ग्रामीण विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खेती के साथ-साथ सड़क, बिजली, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

लाड़ली बहनों और हितग्राहियों का भी किया उल्लेख

MP Farmer Welfare Scheme: मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों के साथ-साथ लाड़ली बहना योजना, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के खातों में भी नियमित रूप से आर्थिक सहायता राशि भेज रही है। उन्होंने कहा कि हर गांव तक सड़क, बिजली और ‘हर घर नल से जल’ पहुंचाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

Morena News: बदहाल सड़कें और जलभराव से भड़का जनता का गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर-मेयर की गाड़ियों के सामने धरने पर बैठे वार्डवासी

सांस्कृतिक विकास और सड़क परियोजनाओं पर भी घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर और सिंहस्थ से जुड़े विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। साथ ही चित्रकूट और राम वन पथ गमन परियोजनाओं पर भी काम जारी है।उन्होंने यह भी घोषणा की कि खंडवा-मूंदी मार्ग का टेंडर 15 अगस्त से पहले जारी कर दिया जाएगा और जिले की अन्य सड़क परियोजनाओं को भी जल्द स्वीकृति मिलेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories