Rewa Police: रीवा में पिस्टल से दहशत फैलाना पड़ा महंगा सोशल मीडिया पर रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार के साथ पहुंचा जेल

Anuj Nirala

Rewa Police: रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराकर दबंगई दिखाने और इलाके में दहशत फैलाने वाले एक युवक पर बिछिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न केवल उसका रौब खत्म किया, बल्कि न्यायालय में पेश कर जेल भी भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में पैदल मार्च भी कराया, ताकि अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया जा सके।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुली दबंगई की पोल

पुलिस के अनुसार, आरोपी अक्षत सोनी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो और तस्वीरें साझा कर खुद को प्रभावशाली दिखाने की कोशिश कर रहा था। उसका पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस की नजर उस पर बनी हुई थी।इसके बावजूद आरोपी खुलेआम मोहल्ले में अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा था और स्थानीय लोगों को धमकाकर अपना दबदबा बनाने का प्रयास कर रहा था।

Rewa Murder: नशे में रिश्तों का कत्ल दादी को बचाने पहुंचे बाबा की नाती ने लाठियों से पीट-पीटकर की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, घेराबंदी कर दबोचा

Rewa Police: बिछिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक मोहल्ले में पिस्टल लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही हथियार जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इलाके में कराया पैदल मार्च, अपराधियों को दी चेतावनी

Rewa Police: गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का बिछिया थाना क्षेत्र में पैदल मार्च कराया। पुलिस का उद्देश्य यह संदेश देना था कि अपराध, गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के दम पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

Indore News: इंदौर में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन 6 साल से कागजों में अटका 100 बेड अस्पताल अब होगा हकीकत, खजराना की सरकारी जमीन से हटा अतिक्रमण

रीवा पुलिस का सख्त संदेश

रीवा पुलिस ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर युवाओं को गलत संदेश देने वाले और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। अवैध हथियार रखने, सार्वजनिक स्थानों पर उनका प्रदर्शन करने और आम लोगों को डराने-धमकाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Rewa Police: पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध हथियारों का प्रदर्शन करता दिखाई दे या सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *