Patna Danapur House Collapse : दानापुर में दर्दनाक हादसा, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत….

Parivesh
Patna Danapur House Collapse

Patna Danapur House Collapse : पटना | बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में रविवार देर रात एक हृदय विदारक घटना हुई है। अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस नया पानापुर के 42 पट्टी गांव में एक मकान की छत भरभराकर गिर जाने से एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

Patna Danapur House Collapse : हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। मृतकों में गृहस्वामी बबलू खान (32), उनकी पत्नी रौशन खातून (30), और उनके तीन मासूम बच्चे—बेटा मोहम्मद चांद (10), बेटियां रूकशार (12) और चांदनी (2)—शामिल हैं।

हादसे की वजह और प्रशासन की प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब पौने दस बजे छत गिरने की तेज आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और अकिलपुर पुलिस ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया, लेकिन जब तक पाँचों को निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

READ MORE : Bhopal Danish Nagar Accident : भोपाल में सरकारी बोलेरो का तांडव : दानिश चौराहे पर कई लोगों को रौंदा….

अकिलपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया:

  • शुरुआती जांच में यह आशंका है कि मकान की छत काफी पुरानी थी।
  • लगातार बारिश और नमी के कारण छत कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार के शेष सदस्यों को हर संभव मदद और शीघ्र मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *