NHM Employees Regularization: नियमितीकरण की मांग लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले NHM कर्मचारी, लंबित मांगों के जल्द समाधान की उठाई आवाज

NHM Employees Regularization: रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने अपने नियमितीकरण और अन्य लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है। बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।

NHM Employees Regularization: प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेशभर में कार्यरत हजारों एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर शासन से निर्णय की अपेक्षा कर रहे हैं। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा गया।

नियमितीकरण समेत लंबित मांगों पर कराया ध्यान आकर्षित

NHM Employees Regularization: प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कोविड-19 महामारी सहित कई स्वास्थ्य अभियानों में उन्होंने अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवाएं दीं, लेकिन इसके बावजूद नियमितीकरण और सेवा संबंधी कई मांगें अब तक लंबित हैं।संघ ने नियमितीकरण सहित अन्य न्यायोचित मांगों के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।

READ MORE: Chhattisgarh Ration Strike: 5 जुलाई से लोगों को नहीं मिलेगा राशन? छत्तीसगढ़ की 13 हजार राशन दुकानों पर लग सकता है ताला, 70 लाख से ज्यादा कार्डधारकों की बढ़ सकती है मुश्किलें

विधानसभा में कर्मचारियों की आवाज उठाने का भरोसा

NHM Employees Regularization:एनएचएम कर्मचारी संघ के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कर्मचारियों की बात गंभीरता से सुनी। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विधानसभा में न्यायसंगत तरीके से आवाज उठेगी और सरकार स्तर पर सकारात्मक पहल की जाएगी।संघ का कहना है कि कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में ये पदाधिकारी रहे शामिल

NHM Employees Regularization:विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित और प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास शामिल रहे।प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा तथा शीघ्र निर्णय की अपेक्षा जताई।

READ MORE: CG_Transfer News: छत्तीसगढ़ श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मंत्रालय ने जारी किया ट्रांसफर आदेश

कर्मचारियों ने जताई सकारात्मक पहल की उम्मीद

NHM Employees Regularization: एनएचएम कर्मचारी संघ ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कर्मचारियों के हितों, अधिकारों और सम्मान को ध्यान में रखते हुए नियमितीकरण सहित सभी लंबित मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारियों की नजर अब सरकार और विधानसभा स्तर पर होने वाली आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Katghora News: कटघोरा के छुरी में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की बड़ी कोशिश नाकाम: इलाके में सनसनी

Katghora News: कटघोरा/कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा जिला अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories