Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Balod News: बालोद में हैरान करने वाला मामला, मृत समझे गए युवक...

Balod News: बालोद में हैरान करने वाला मामला, मृत समझे गए युवक ने पुलिस के सामने खोली आंखें, जानिए हुआ क्या था

0
184
Balod News
Balod News

Balod News: बालोद: तालाब में युवक के डूबने की सूचना से बालोद जिले के गुण्डरदेही में सोमवार को हड़कंप मच गया। वार्ड क्रमांक-3 स्थित रामसागर तालाब में एक युवक लंबे समय तक पानी में एक ही जगह पड़ा दिखाई दिया। उसे देखकर लोगों को लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को भी खबर दी गई।

Balod News: पुलिस टीम जब युवक को बाहर निकालने के लिए तालाब में उतरी, तभी वह अचानक उठकर बैठ गया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। बाद में पता चला कि युवक शराब के नशे में था।

Balod News: युवक की पहचान गुण्डरदेही निवासी सूरज ठाकुर के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह नशे की हालत में तालाब में पड़ा हुआ था। उसके सुरक्षित मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Balod News: घटना के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक कितनी देर तक पानी में था और वह डूब रहा था या नशे की वजह से तालाब में पड़ा हुआ था। पुलिस ने युवक से पूछताछ की है और मामले की जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक काफी देर तक एक ही जगह पड़ा रहा, जिससे लोगों ने उसके डूबने की आशंका जताई थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here