Chhattisgarh News: आयरन केजव्हील वाले ट्रैक्टरों पर सरकार सख्त, सड़क पर चलने पर होगी कार्रवाई

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने आयरन केजव्हील (लोहे के पिंजरे जैसे पहिए) वाले ट्रैक्टरों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। परिवहन विभाग ने सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को ऐसे ट्रैक्टरों के सामान्य सड़कों पर संचालन पर रोक लगाने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
Chhattisgarh News: खेतों के लिए बने हैं आयरन केजव्हील
Chhattisgarh News: परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आयरन केजव्हील केवल खेतों में कृषि कार्य के लिए बनाए गए हैं। इन्हें रबर टायर की जगह डामर, सीमेंट की सड़कों या राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलाना मोटर वाहन नियमों के खिलाफ है।
Chhattisgarh News: सड़कें खराब होने और हादसों का खतरा
Chhattisgarh News: लोक निर्माण विभाग (PWD) के अनुसार, ऐसे ट्रैक्टर सड़कों को नुकसान पहुंचाते हैं और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ाते हैं। इसी वजह से इनके सड़क पर संचालन पर सख्ती बरती जाएगी।
Chhattisgarh News: ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा जागरूकता अभियान
जिला प्रशासन के सहयोग से गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें किसानों और वाहन चालकों को आयरन केजव्हील के सही उपयोग और मोटर वाहन नियमों की जानकारी दी जाएगी। परिवहन विभाग ने स्थानीय समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।सरकार का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना, सड़कों को नुकसान से बचाना और मोटर वाहन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।
Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories