MP Bhopal News : प्रॉपर्टी हड़पने वाली दुल्हन, 37 से लेकर 75 साल के बुजुर्ग को किया कंगाल…पढ़े पूरी स्टोरी

भोपाल  : MP Bhopal News : भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने शादी का झांसा देकर पांच बुजुर्गों को ठग डाला। आरोपी हसीना बी ने 37 से 75 वर्ष की उम्र के पुरुषों से निकाह किया और फिर धीरे-धीरे उनकी जमीन, नगद, पेंशन समेत पूरी संपत्ति पर कब्जा कर लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला पिछले 18 वर्षों से इस तरह की ठगी में लिप्त है।

MP Bhopal News : ताजा मामला 74 वर्षीय रफीक अहमद का है, जिनसे हसीना बी ने खुद को कुंवारी बताकर शादी की। शादी के बाद रफीक को गुना और भोपाल लाकर घर से निकाल दिया और उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया। रफीक की शिकायत पर हसीना बी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला ने रफीक के अलावा सागेर खान, सनवर खान और फरहान को भी अपना शिकार बनाया है। वह फरहान के साथ मिलकर बाकियों को ठगने का गैंग चलाती थी और बाद में उसी को भी धोखा दे दिया।

पुलिस अब आरोपी द्वारा खरीदी गई जमीनों को जब्त करने की तैयारी कर रही है और चौथे पीड़ित की तलाश जारी है। महिला के चार बच्चे भी हैं। मामले की जांच जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories