HomeMadhya PradeshTikamgarh Accident: टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बिजली के पोल से...

Tikamgarh Accident: टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बिजली के पोल से टकराई अर्टिगा कार; महिला की मौत, कई घायल

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Tikamgarh Accident: टीकमगढ़ (रिपोर्ट: जमील खान)। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिगौड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह 6 बजे बंडा पुल के पास हुआ हादसा

Tikamgarh Accident: जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6 बजे झांसी से टीकमगढ़ की ओर आ रही अर्टिगा कार (UP 93 BK 4353) दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बंडा पुल के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के कारण कार सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूट गया और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।धमाके जैसी तेज आवाज सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

Sehore News: सीहोर में नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़ित बोला- ‘कलेक्टर कौन होते हैं ट्रैक्टर छोड़ने वाले?’

60 वर्षीय महिला की मौके पर मौत

Tikamgarh Accident: हादसे में दिगौड़ा निवासी नन्नी कुशवाहा (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर किया गया। कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

Tikamgarh Accident: सूचना मिलते ही दिगौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

Tikamgarh Accident: पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Gwalior Road Scam: ग्वालियर में 1.74 करोड़ की सड़क का घोटाला! जांच में खुली पोल, मानक से पतली सड़क पर भड़के लोग

ग्रामीणों ने की सतर्कता बरतने की अपील

Tikamgarh Accident: लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर क्षेत्रवासियों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here