Jahar Singh Tomar Advisor: गौरी शंकर गुप्ता/रायपुर: देश भर में आम नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य लाभ, रोजगार के नए अवसरों और विधिक (कानूनी) साक्षरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यरत ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन’ ने छत्तीसगढ़ में अपने सांगठनिक ढांचे का विस्तार किया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय सिंह यादव की सहमति से छत्तीसगढ़ अंचल के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी श्री जाहर सिंह तोमर को प्रदेश सलाहकार के अत्यंत महत्वपूर्ण और गरिमामयी पद पर नियुक्त किया गया है। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता और मानव समाज के प्रति उनके निस्वार्थ सेवा भाव को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें इस शीर्ष जिम्मेदारी के लिए चुना है।
अत्याचार के खिलाफ और हक की लड़ाई के लिए पूरे प्रदेश में तैयार होगी मजबूत टीम
फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव एवं राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी अजीत यादव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के बाद नव-नियुक्त प्रदेश सलाहकार जाहर सिंह तोमर ने केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है। तोमर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज के दबे, कुचले और पीड़ित वर्ग के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के अन्याय व अत्याचार को रोकना है, ताकि हर व्यक्ति अपने संवैधानिक अधिकारों को जान सके। उन्होंने घोषणा की कि वे बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के सभी संभागों और जिलों का दौरा कर मानवाधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित प्रबुद्ध जनों, वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक मजबूत प्रांतीय टीम का गठन करेंगे।
नशा मुक्ति और सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना मुख्य प्राथमिकता
नवनियुक्त प्रदेश सलाहकार का संकल्प: जाहर सिंह तोमर ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि वे 24 घंटे मानव सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और विशेषकर वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुधारने, युवाओं को भटकाव से बचाने के लिए ‘व्यापक नशा मुक्ति जागरूकता अभियान’ चलाने तथा आम जनता को कानून की बुनियादी जानकारी प्रदान करने में वे गिलहरी भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे गरीब भाई-बहनों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे, इसके लिए फाउंडेशन जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगातार सेतु का कार्य करेगा।
पद्मश्री जागेश्वर यादव सहित पूरे छत्तीसगढ़ से मिल रही हैं बधाइयां
रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी जाहर सिंह तोमर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन का प्रदेश सलाहकार बनाए जाने की खबर जैसे ही सार्वजनिक हुई, वैसे ही पूरे छत्तीसगढ़ के सामाजिक और प्रशासनिक हल्कों में हर्ष की लहर दौड़ गई। देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रपति सम्मानित पद्मश्री जागेश्वर यादव, फाउंडेशन की प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्ता यादव सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से वरिष्ठ समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से कपूर यादव, निल सिंह तोमर, सुनील साय, महेश राम, राहुल कुमार, माधव यादव, जलेश यादव, सूर्या ठाकुर, अजय जायसवाल, सरिता राजपूत, कविता साहू, डॉ. सविता, डॉ. कमला देवी, अनिल कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, अंकित सिंह, मिलेश, त्रिलोचन यादव, कुंदन सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक शामिल हैं, जिन्होंने तोमर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है।









