IndiGo Flight Emergency Landing : कोलकाता-जयपुर इंडिगो फ्लाइट की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग……

0
136
IndiGo Flight Emergency Landing
IndiGo Flight Emergency Landing

वाराणसी। IndiGo Flight Emergency Landing : कोलकाता से जयपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E114 को गुरुवार शाम इमरजेंसी में वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। फ्लाइट में सवार एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी।

IndiGo Flight Emergency Landing : सूचना के अनुसार, फ्लाइट शाम 6:25 बजे कोलकाता से रवाना हुई थी, लेकिन टेकऑफ में करीब 20 मिनट की देरी हुई थी। उड़ान के दौरान महिला को गंभीर स्वास्थ्य समस्या होने लगी, जिससे अन्य यात्रियों में भी हलचल मच गई। वाराणसी पहुंचने पर महिला को फौरन विमान से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

इमरजेंसी उतरने के बाद फ्लाइट ने फिर से जयपुर के लिए उड़ान भरी। गौरतलब है कि इसी दिन इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

लगातार हो रही इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाओं ने विमान यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here