Monday, May 18, 2026
30.1 C
Raipur

Durg Crime :सराफा कारोबारी से 2 करोड़ की ब्लैकमेलिंग: दंपती ने अश्लील वीडियो बनाकर वसूले करोड़ों, खरीदा बंगला और करवाई एफडी

Durg Crime :दुर्ग : दुर्ग जिले के वैशालीनगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दंपती ने सराफा कारोबारी को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपए वसूल लिए। कारोबारी ने बदनामी के डर से सालों तक उन्हें कैश, जेवर और महंगी चीजें दीं, लेकिन जब मांगें लगातार बढ़ती रहीं तो आखिरकार उसने पुलिस से मदद ली।

Durg Crime :पीड़ित 60 वर्षीय ज्वेलर्स कारोबारी ने बताया कि उसकी मुलाकात महिला आरोपी नीलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे से एक कार्यक्रम में हुई थी। जरूरत के समय उसने महिला की आर्थिक मदद भी की थी। एक दिन महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां पहले से ही पूरी साजिश रची गई थी। महिला ने आपत्तिजनक हरकत की और उसका पति आनंद छिपकर वीडियो बना रहा था।

Durg Crime :इसके बाद उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कारोबारी को ब्लैकमेल किया गया। दंपती ने वीडियो जान-पहचान वालों को भेजने की धमकी दी और धीरे-धीरे करोड़ों की वसूली शुरू की। कारोबारी से नकदी, कीमती जेवर, वाहन, विदेशी मुद्रा तक वसूली गई। कुल मिलाकर दंपती ने वीडियो के सहारे लगभग 2 करोड़ रुपए का लाभ उठाया।

Durg Crime :पुलिस को शिकायत मिलने पर वैशालीनगर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में नीलिमा और आनंद ने जुर्म कबूल कर लिया।

Durg Crime :पुलिस ने उनके पास से 1 करोड़ 65 लाख की संपत्ति बरामद की है, जिसमें 16.45 लाख नकद, करीब 80.5 लाख के सोने-चांदी के जेवर, 25 लाख की एफडी, 35 लाख का बंगला, दो दोपहिया वाहन, 8 लाख की कार, 100 अमेरिकी डॉलर और तीन मोबाइल शामिल हैं। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories