Monday, May 18, 2026
34.1 C
Raipur

IPL 2026 : चेपॉक में आज CSK और SRH की जबरदस्त टक्कर, प्लेऑफ की रेस में हाई-वोल्टेज मुकाबला

CSK vs SRH IPL 2026 :IPL 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के 63वें मुकाबले में सोमवार शाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने होंगी। मुकाबला चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।प्लेऑफ की दौड़ को देखते हुए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

चेन्नई के लिए करो या मरो की स्थिति

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस समय पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं।पिछले मुकाबले में लखनऊ से मिली हार के बाद चेन्नई का नेट रन रेट प्रभावित हुआ है। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

हैदराबाद जीतकर करना चाहेगी प्लेऑफ लगभग पक्का

सनराइजर्स हैदराबाद इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने 12 मैचों में 7 जीत दर्ज कर 14 अंक हासिल किए हैं और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है।अगर पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH आज जीत दर्ज करती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच जाएगी।

हेड टू हेड में CSK का दबदबा

चेन्नई और हैदराबाद के बीच अब तक IPL में 23 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें CSK ने 15 मैच जीते हैं, जबकि SRH को 8 मुकाबलों में सफलता मिली है।हालांकि पिछले सीजन और इस सीजन के पहले मुकाबले में हैदराबाद ने चेन्नई को हराया था। ऐसे में SRH का आत्मविश्वास फिलहाल ऊंचा नजर आ रहा है।

संजू सैमसन और क्लासन पर रहेंगी नजरें

चेन्नई के लिए इस सीजन संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 12 मैचों में 450 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 236.55 का रहा है।गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने 19 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज के रूप में पहचान बनाई है।

दूसरी ओर SRH के लिए हेनरिक क्लासन लगातार रन बरसा रहे हैं। उन्होंने 12 मैचों में 508 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा 16 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

Read more : IPL 2026 Dream11 Team Prediction : DC vs RR और RCB vs PBKS के लिए बेस्ट Dream11 टीम तैयार, टीम चुनने से पहले पढ़ लें ये रिपोर्ट

चेपॉक की पिच बदली-बदली नजर आ रही

इस सीजन चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित हुआ है। यहां अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में लगातार 200 से ज्यादा के स्कोर देखने को मिले हैं।हालांकि कुछ मैचों में स्पिन गेंदबाजों को भी टर्न और ग्रिप मिली है। ऐसे में मैच के दौरान स्पिनर्स अहम भूमिका निभा सकते हैं।चेपॉक में इस सीजन 4 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

बारिश डाल सकती है मैच में बाधा

मौसम विभाग के मुताबिक चेन्नई में शाम के समय बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई गई है।मैच के दौरान तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि उमस खिलाड़ियों की फिटनेस की परीक्षा ले सकती है।

संभावित प्लेइंग-12

चेन्नई सुपर किंग्स:

ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद:

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, प्रफुल हिंगे।

मैच पर टिकी क्रिकेट फैंस की नजर

IPL 2026 में प्लेऑफ की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ हो रही है। ऐसे में CSK और SRH के बीच यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों की भिड़ंत नहीं, बल्कि प्लेऑफ की दिशा तय करने वाला मैच माना जा रहा है।चेन्नई घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेगी, जबकि हैदराबाद जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत करने उतरेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories