MP NEWS : शिलान्यास के पत्थर पर नहीं था नाम, भूमिपूजन के दौरान ही गेंती से तोड़ डाला, 15.60 लाख की सड़क के भूमि पूजन में नाम नहीं होने से नाराज हो गए

MP NEWS : सागर: सागर जिले में भूमिपूजन के दौरान पत्थर पर नाम न होने से बीना नपा उपाध्यक्ष आगबबूला हो गए और गुस्से में आकर गैती मारकर तोड़ पत्थर दिया बता दे कि बीना के वीरसावरकर वार्ड में शांतिनाथ मंदिर के सामने से 15 लाख 60 हजार रुपए की लागत से सीसी रोड और नाली का निर्माण होना है। निर्माण कार्यों का शिलांयास कार्यक्रम के दौरान नपा उपाध्यक्ष को पत्थर पर उनका नाम नजर नहीं आया और उन्होंने गैती मारकर पत्थर तोड़ दिया।

 

MP NEWS : दरअसल सीएमओ पर लगातार जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करने के आरोप लग रहे हैं, जिसकी अध्यक्ष ने शिकायत भी की है। यही नाराजगी कार्यक्रम में देखने को मिली। कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैंया और वार्ड पार्षद अजय ठाकुर शिलांयास के दौरान हो रही पूजन में बैठे थे। इसी दौरान हवा चलने पर पर्दा हटने पर उपाध्यक्ष को उनका नाम पत्थर पर नहीं दिखा। इसके बाद उन्होंने पत्थर से पर्दा हटाकर देखा और गुस्से में पास में रखी गैती उठाकर पत्थर को तोड़ दिया।

MP NEWS : साथ ही सीएमओ पर चिल्लाते हुए कहा कि नाम क्यों नहीं होगा। हर बार ऐसा ही किया जा रहा है। उपाध्यक्ष का नाम न होने पर विधायक और अध्यक्ष ने भी सीएमओ पर नाराजगी जताते हुए नया पत्थर बनवाने के लिए कहा है। इस संबंध में उपाध्यक्ष ने बताया कि पत्थर पर नाम न होने की बात सीएमओ से कही थी, तो उनका कहना था कि नाम नहीं रहता है। सीएमओ लगातार जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर रहे हैं। गौरतलब है कि पत्थर पर नाम लिखवाने कि जिम्मेदारी सीएमओ की होती है, लेकिन फिर भी इस तरह की लापरवाही बरती गई। इस संबंध में सीएमओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories