Dantewada News: फूलपाड़ में AM/NS इंडिया का स्वास्थ्य शिविर, 64 ग्रामीणों की हुई जांच

Sanjay Sahu
Dantewada News

Dantewada News: दंतेवाड़ा: ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ AM/NS इंडिया किरंदुल की सीएसआर टीम ने फूलपाड़ ग्राम पंचायत में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। स्थानीय सरपंच और स्वास्थ्य विभाग के सक्रिय सहयोग से आयोजित इस कैंप में 64 ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

Dantewada News: शिविर की सफलता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही 55 मरीजों का न केवल उपचार किया गया, बल्कि उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। भविष्य की गंभीर बीमारियों को ध्यान में रखते हुए टीम ने तत्परता दिखाते हुए बीपी, शुगर और मलेरिया की 35 पैथोलॉजिकल जाँचें भी कीं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *