Abhanpur News : रायपुर-अभनपुर मार्ग स्थित मोहन ढाबा में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Sanjay Sahu
Abhanpur News

Abhanpur News : अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर-अभनपुर मार्ग पर स्थित मोहन ढाबा में मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग ढाबे के किचन से शुरू हुई, जिसके बाद देखते ही देखते धुआं और लपटें फैलने लगीं।

आग लगते ही ढाबे में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि स्टाफ की सतर्कता से सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

 

Abhanpur News : घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की गई। त्वरित प्रयासों के चलते आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर आग की शुरुआत किचन क्षेत्र से होना सामने आया है, जबकि मामले की विस्तृत जांच जारी है। समय रहते आग पर नियंत्रण मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *