Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh IPL 2026 में छत्तीसगढ़ की एंट्री! RCB का नया होम ग्राउंड बन...

IPL 2026 में छत्तीसगढ़ की एंट्री! RCB का नया होम ग्राउंड बन सकता है रायपुर, 2 से 5 मुकाबलों की तैयारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए IPL 2026 बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2 से 5 आईपीएल मुकाबले आयोजित किए जाने की संभावनाएं बन रही हैं। इतना ही नहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) रायपुर को अपना नया होम ग्राउंड भी बना सकती है, जिससे प्रदेश को राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।

आईपीएल 2026 को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है और इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की भूमिका मजबूत होती दिख रही है। इस विषय पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निदेशक विजय शाह ने अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि रायपुर स्टेडियम में खेले गए पिछले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान RCB टीम मैनेजमेंट मौजूद था। फुल स्टेडियम, दर्शकों का जोश और शानदार माहौल देखकर टीम प्रबंधन काफी सकारात्मक नजर आया है।

Read More : EV मार्केट में बड़ा धमाका! Maruti, Toyota और Tata लाएंगी दमदार इलेक्ट्रिक SUV

RCB को लेकर क्या बोले विजय शाह?

विजय शाह ने स्पष्ट किया कि फिलहाल RCB के होम ग्राउंड को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले एक-दो दिनों में स्थिति साफ हो सकती है। उन्होंने कहा कि रायपुर की संभावनाएं मजबूत हैं।

IPL मैचों के लिए पूरी तैयारी

विजय शाह ने बताया कि चाहे वनडे हो, टेस्ट, टी-20 या आईपीएल—संघ हर फॉर्मेट के लिए पूरी तरह तैयार है। फॉर्मेट बदलने से व्यवस्थाओं में थोड़ा फर्क आता है, लेकिन तैयारियों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

स्टेडियम अपग्रेडेशन पर जोर

स्टेडियम के अपग्रेडेशन को लेकर उन्होंने कहा कि दो-तीन अनुभवी स्पोर्ट्स आर्किटेक्ट्स से चर्चा चल रही है। स्टेडियम का पूरा एक्सटीरियर, सिक्योरिटी सिस्टम और टिकटिंग सिस्टम आधुनिक बनाया जाएगा। अपग्रेडेशन का काम बहुत जल्द शुरू होने की संभावना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here