Jabalpur Drug Case: जबलपुर में नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ 6,800 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

Anuj Nirala

Jabalpur Drug Case: जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय नशीले इंजेक्शन नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 6,800 से अधिक प्रतिबंधित और घातक इंजेक्शन बरामद किए हैं।

Jabalpur Drug Case: यह पूरा नेटवर्क उत्तर प्रदेश से सप्लाई होकर जबलपुर में खपाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव भी शामिल हैं।

READ MORE: Health Staff Strike MP: भीषण गर्मी में आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल 2 महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

मुखबिर की सूचना पर शुरू हुआ बड़ा ऑपरेशन

Jabalpur Drug Case: पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान बेलबाग और अन्य थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कई संदिग्धों को पकड़ा गया।

Jabalpur Drug Case: पहली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ऑटो चालक को रोककर तलाशी ली, जिसमें चार पेटियों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन पाए गए। पूछताछ के दौरान इस पूरे गिरोह की परतें खुलती चली गईं।

एक-एक कर खुलता गया पूरा नेटवर्क

Jabalpur Drug Case: ऑटो चालक से पूछताछ में हनुमानताल के आरिफ, गोहलपुर के अमजद, और ओमती क्षेत्र के एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अशरफ का नाम सामने आया। आगे जांच में मदन महल निवासी एक अन्य एमआर सौरभ नामदेव का भी खुलासा हुआ, जो उत्तर प्रदेश से लगातार नशीले इंजेक्शन मंगवाने में शामिल था।

दूसरी बड़ी कार्रवाई में भी भारी बरामदगी

Jabalpur Drug Case: इसी दौरान अधारताल थाना क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने गीतांशु साहू नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए।दोनों कार्रवाइयों को मिलाकर पुलिस ने लगभग:

2,000 बुप्रिनोर्फिन इंजेक्शन
4,000+ एविल इंजेक्शन
कुल मिलाकर 6,800 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शनजब्त किए हैं।

युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वाला नेटवर्क ध्वस्त

Jabalpur Drug Case: पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और शहर के युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहा था। इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

READ MORE: Indore Street Dog Attack: इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक 10 घंटे में 42 लोगों पर हमला, CCTV में कैद हुई दहशत

जांच जारी, और गिरफ्तारियां संभव

Jabalpur Drug Case: पुलिस का कहना है कि मामले में अभी और कई लोगों के शामिल होने की संभावना है। पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *