Monday, September 7, 2026
Home Madhya Pradesh Orchha News-Land Mafia Illegal Plotting: ओरछा में भू-माफियाओं का आतंक! सरकारी जमीन...

Orchha News-Land Mafia Illegal Plotting: ओरछा में भू-माफियाओं का आतंक! सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खेल बेनकाब……

Orchha News-Land Mafia Illegal Plotting
Orchha News-Land Mafia Illegal Plotting

Orchha News-Land Mafia Illegal Plotting: निवाडी/देवेश कुमार गुप्ता : मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी ओरछा में भू-माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सरकारी जमीनों पर भी अवैध प्लॉटिंग का खेल खुलेआम खेला जा रहा है। किसानों का आरोप है कि भू-माफिया न सिर्फ सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहा है बल्कि विरोध करने वालों को धमकियां भी दी जा रही हैं। आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।

Orchha News-Land Mafia Illegal Plotting: मामला मध्यप्रदेश की अयोध्या कही जाने वाली विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी ओरछा का है, जहां भू-माफिया सोनू कुशवाहा पर सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग करने के गंभीर आरोप लगे हैं। किसानों द्वारा तहसीलदार ओरछा को दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया है कि खसरा नंबर 1049/191/1/1 पर नियमों को ताक पर रखकर प्लॉट काटे जा रहे हैं।

Orchha News-Land Mafia Illegal Plotting: किसानों का कहना है कि जिस भूमि पर प्लॉटिंग की जा रही है, वहां जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। भविष्य में यहां बसने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसानों ने अपनी जमीनों पर बोर्ड लगाकर भी यह स्पष्ट किया है कि उक्त भूमि विवादित है और किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त से पहले जांच आवश्यक है।

 

Orchha News-Land Mafia Illegal Plotting: एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार भू-माफियाओं और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर धार्मिक नगरी ओरछा में सरकारी जमीनों पर अवैध कॉलोनियां बसाने का खेल प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

Orchha News-Land Mafia Illegal Plotting: तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि सोनू कुशवाहा द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर पटवारी विशेष साहू द्वारा प्रतिवेदन कलेक्टर को भेज दिया गया है और जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Orchha News-Land Mafia Illegal Plotting: अब देखना यह होगा कि प्रशासन भू-माफियाओं के खिलाफ कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और सरकारी जमीनों को अतिक्रमण व अवैध प्लॉटिंग से बचाने में कितना सफल होता है। फिलहाल किसानों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here