HomeMadhya PradeshJabalpurJabalpur Hit and Run : खून से लाल हुआ जबलपुर-मंडला हाईवे :...

Jabalpur Hit and Run : खून से लाल हुआ जबलपुर-मंडला हाईवे : NHAI की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी, प्रदर्शनकारियों ने रोकी गाड़ियों की रफ्तार

Date:

Related stories

Jabalpur Hit and Run : जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अंतर्गत बरेला क्षेत्र में रविवार को हुए दिल दहला देने वाले ‘हिट एंड रन’ मामले ने अब हिंसक विरोध का रूप ले लिया है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाली पांच महिला मजदूरों के शवों को जबलपुर-मंडला हाईवे पर रखकर परिजनों और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था ठप हो गई।

घटना रविवार दोपहर की है, जब बरेला टोल नाके के पास सड़क किनारे खाना खा रहे लगभग 20 मजदूरों को एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था। इस भीषण हादसे में अब तक पांच मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 11 अन्य मजदूरों का मेडिकल अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चलती सड़क पर बिना सुरक्षा इंतजामों के काम कराना एनएचएआई (NHAI) की घोर लापरवाही है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने NHAI के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों को इस नरसंहार के लिए जिम्मेदार ठहराया।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन में मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। साथ ही, गंभीर रूप से घायल मजदूरों को 10 लाख रुपये की तत्काल मदद देने की आवाज बुलंद की गई है। बीजाडांडी (मंडला) के जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र पट्टा ने प्रशासनिक सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मजदूरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, विरोध जारी रहेगा।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन नाराज लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा मानकों और तेज रफ्तार वाहनों के कहर पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटा है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here