Sunday, May 17, 2026
35.1 C
Raipur

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ : सामने आया सोनम का ‘वचन’ वाला वीडियो, इधर शिलांग पुलिस पहुंची उसके घर….

इंदौर/शिलांग। राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनम रघुवंशी शादी के दौरान राजा को मंच पर वचन देती नजर आ रही है। यह वीडियो शादी के संगीत समारोह का है, जहां मंच पर दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का हाथ थामे खड़े हैं और एंकर दोनों को वचन दिला रही है। वीडियो में सोनम पूरी मासूमियत और प्रेम के साथ राजा को जीवन भर साथ निभाने का वादा करती दिख रही है। लेकिन अब इसी सोनम पर उसी राजा की हत्या का आरोप है।

संगीत की रात और विश्वासघात की पटकथा
संगीत समारोह की रात राजा बेहद खुश नजर आ रहा था। मंच पर मौजूद रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच वह एक आदर्श दूल्हा की तरह मुस्कुरा रहा था, जिसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही समय बाद उसकी पत्नी बनने जा रही सोनम, उसकी मौत की साजिश रच रही है। जानकारों के अनुसार सोनम ने पूरे विवाह समारोह में कोई शक या असामान्यता नहीं दिखाई, जिससे कोई अंदेशा नहीं हुआ कि वह अपने पति की हत्या की योजनाकार हो सकती है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़

शिलांग में पुलिस का एक्शन: सोनम के घर पहुंची टीम, भाई गोविंद भी हिरासत में
हत्याकांड की जांच अब तेज मोड़ पर आ गई है। क्राइम ब्रांच की टीम मेघालय के शिलांग में सोनम के घर दबिश देने पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सोनम की तलाश की जा रही है। इसी दौरान सोनम के भाई गोविंद को भी हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को शक है कि गोविंद भी इस साजिश में शामिल हो सकता है या फिर उसने सोनम को बचाने में सहयोग किया है।

एक दिन पहले भी इंदौर से शिलांग पहुंची टीम ने राजा रघुवंशी की गतिविधियों और सोनम के संपर्क की जानकारी जुटाई थी। अब पुलिस सोनम को जल्द हिरासत में लेने के प्रयास में है।

मामले की गंभीरता बढ़ी, जल्द हो सकती है बड़ी गिरफ़्तारी
राजा की हत्या को लेकर इंदौर में आक्रोश और पीड़ित परिवार का दुःख गहराता जा रहा है। अब जब यह वीडियो सामने आया है, तो जनता के बीच गुस्सा और भी तेज हो गया है। पुलिस का मानना है कि वीडियो और मोबाइल डाटा मिलाकर वे जल्द इस ‘प्री-प्लांड मर्डर’ की पूरी साजिश को उजागर कर लेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories