Raipur News: पुर्तगाल में रायपुर के कारोबारी अजय निहलानी का निधन, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

Gautam Rawat
Raipur News

Raipur News: रायपुर। रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी का पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। वे भारत से गए 40 सदस्यीय दल के साथ यूरोप के एजुकेशनल टूर पर थे। इस दल में रायपुर से दो लोग शामिल थे।

Raipur News: जानकारी के मुताबिक, यात्रा के दौरान अजय निहलानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही रायपुर में परिवार, मित्रों और व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

Raipur News: परिजनों ने बताया कि अजय निहलानी के साथ यात्रा कर रहे नीरज बाजपेयी पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। अजय के भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन, भारतीय दूतावास, एयरलाइन प्रतिनिधियों और संबंधित एजेंसियों से सहयोग का अनुरोध किया गया है ताकि प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके।

Raipur News: परिवार के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेजी और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अजय निहलानी का पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *