Janjgir Crime News: करही गोलीकांड पर सियासत गरमाई: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज कांग्रेस, 20 मई को करेगी एसपी ऑफिस का घेराव

Anuj Nirala

Janjgir Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के करही गांव में हुए सनसनीखेज गोलीकांड को लेकर हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे पीड़ित परिवार में गहरा आक्रोश है। अब यह मामला राजनीतिक रूप से भी तेज हो गया है।

Janjgir Crime News: कांग्रेस ने 20 मई को जांजगीर एसपी कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि इतनी गंभीर वारदात के बावजूद पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी है और आरोपी अब तक फरार हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

READ MORE: Surguja Crime News :छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: गर्भवती पत्नी पर टूटा पति का कहर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राज

घर में घुसकर की गई थी फायरिंग

Janjgir Crime News:यह घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव की है। 23 अप्रैल की रात करीब 12 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश हमलावर व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में पीछे के रास्ते से घुसे। इसके बाद वे सीधे उस कमरे में पहुंचे, जहां परिवार के सदस्य सो रहे थे।

Janjgir Crime News:हमलावरों ने 19 वर्षीय आयुष कश्यप को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। दो गोलियां लगने से आयुष की मौके पर ही मौत हो गई—एक गोली सीने में और दूसरी कनपटी पर लगी।

इसके बाद हमलावरों ने आशुतोष कश्यप पर भी गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। घायल आशुतोष को तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

लूटपाट की आशंका भी सामने

Janjgir Crime News:घटना के दौरान पैसों की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे यह मामला लूटपाट और आपसी रंजिश दोनों एंगल से देखा जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस जांच पर उठे सवाल

Janjgir Crime News:घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगा रहा है। लेकिन कार्रवाई में देरी को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

READ MORE: Raipur Top Schools Fees 2026 : फीस सुनकर चौंक जाएंगे आप! जानें किस स्कूल में कितनी फीस और कैसे मिलेगा एडमिशन?

सरकार का बयान

Janjgir Crime News:इस मामले पर सक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा है कि घटना बेहद गंभीर है और पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Janjgir Crime News:फिलहाल करही गोलीकांड को लेकर पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, वहीं राजनीतिक हलचल भी लगातार बढ़ती जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *