MP NEWS: इंदौर में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu

MP NEWS:इंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदन नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है।

11.93 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

MP NEWS:पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से करीब 11.93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

MP NEWS:चंदन नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वैभव, दुर्गेश और उनके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसके बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

READ MORE: MP NEWS: ग्वालियर में पूल पार्टी के दौरान दर्दनाक हादसा, 7 साल के मासूम की डूबने से मौत

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

MP NEWS:पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

MP NEWS:प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ब्राउन शुगर कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।

MP NEWS:पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

READ MORE: PM Awas Yojana Dispute : रायसेन: वन विभाग की कार्रवाई से 11 गरीब परिवार हुए बेघर; पीएम आवास तोड़े जाने पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

नशा कारोबारियों पर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

MP NEWS:पुलिस का कहना है कि छोटी या बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MP NEWS:फिलहाल पुलिस आरोपियों के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *