Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में DGP, 15 दिन में प्रमोशन...

हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में DGP, 15 दिन में प्रमोशन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

mp-police-promotion-order: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय से लंबित पड़े प्रमोशन मामलों को लेकर अब बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद डीजीपी मध्यप्रदेश ने सभी स्तरों पर पदोन्नति प्रक्रिया को तय समयसीमा में पूरा करने के स्पष्ट आदेश जारी किए हैं।

mp-police-promotion-order: जारी निर्देशों के अनुसार पुलिस विभाग में लंबित प्रमोशन की कार्रवाई अगले 15 दिनों के भीतर पूर्ण की जाएगी। डीजीपी कार्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पदोन्नति से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की देरी न हो और प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।

mp-police-promotion-order: लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह आदेश बड़ी राहत माना जा रहा है। विभागीय स्तर पर अब तेजी से फाइलों के निपटारे और पात्र कर्मचारियों की सूची तैयार करने का काम शुरू होने की संभावना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here