HomeMadhya PradeshMP NEWS: भोपाल के पुराने शहर में देर रात बवाल, युवक की...

MP NEWS: भोपाल के पुराने शहर में देर रात बवाल, युवक की पिटाई के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

MP NEWS: भोपाल के पुराने भोपाल में देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक मुस्लिम युवक की पिटाई की घटना को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पीरगेट से हमीदिया अस्पताल तक बढ़ा तनाव

MP NEWS:घटना के बाद पीरगेट से लेकर हमीदिया अस्पताल इलाके तक भारी तनाव की स्थिति बन गई। लोगों में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और युवक के साथ मारपीट को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जमा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

प्रदर्शनकारियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

MP NEWS:विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। देर रात तक इलाके में नारेबाजी और विरोध जारी रहा। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार लोगों को समझाने की कोशिश करते रहे।

READ MORE: MP NEWS: सोना नहीं खरीदने की अपील पर भड़के सराफा कारोबारी, कांग्रेस ने ‘मोदी छाप ताले’ बांटकर जताया विरोध

मौके पर पहुंचे विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील

MP NEWS:स्थिति को शांत कराने के लिए विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील मौके पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

पुराने भोपाल में भारी पुलिस बल तैनात

MP NEWS:तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इतवारा समेत पुराने शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

READ MORE: MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का व्यस्त दौरा, कई जिलों में करेंगे विकास कार्यों की सौगात

पुलिस का दावा—दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

MP NEWS:पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here