Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh chhindwara-spain-tourism-shoot: मध्यप्रदेश के ग्रामीण पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में...

chhindwara-spain-tourism-shoot: मध्यप्रदेश के ग्रामीण पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में छिंदवाड़ा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

chhindwara-spain-tourism-shoot: स्पेन की एक इंटरनेशनल फिल्म टीम ने जिले के पर्यटन ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीण और आदिवासी संस्कृति को कैमरे में कैद किया। यह शूटिंग “रूरल टूरिज्म ऑफ द वर्ल्ड” नाम की इंटरनेशनल टीवी सीरीज़ के लिए की गई है, जिसे करीब 80 यूरोपीय देशों में प्रसारित किया जाएगा।

तीन दिनों तक स्पेन की टीम ने सावरवानी, धूसावानी, चिमटीपुर और तामिया क्षेत्र में रहकर ग्रामीण जीवन, पर्यटन गतिविधियों और आदिवासी परंपराओं को करीब से देखा। खास तौर पर पातालकोट में आयोजित आदिवासी विवाह की पारंपरिक रस्मों को डॉक्यूमेंट्री में शामिल किया गया।

chhindwara-spain-tourism-shoot: मध्यप्रदेश टूरिज्म Board के प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा टी. के नेतृत्व और अपर प्रबंध संचालक अभय अरविंद बेडेकर के मार्गदर्शन में इस शूटिंग की योजना तैयार की गई। प्रोजेक्ट का उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण और इको-टूरिज्म को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहचान दिलाना है।

इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण स्पेन की कलर्स कम्युनिकेशन ग्रुप कर रही है। यह पहल मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और स्पेन फिल्म कमीशन के बीच हुए एमओयू का हिस्सा है, जिसके तहत मध्यप्रदेश को इंटरनेशनल फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

chhindwara-spain-tourism-shoot: स्पेन से आए जुआन मार्टिनेज फ्रूटोस, एडुआर्डो निसा वाज़क्वेज़ और लुइस पेसेरो ज़ाम्ब्रानो की टीम ने स्थानीय पर्यटन अधिकारियों और होम स्टे प्रोजेक्ट टीम के सहयोग से शूटिंग पूरी की। गांवों में विदेशी मेहमानों का पारंपरिक स्वागत किया गया, जिससे टीम काफी प्रभावित नजर आई।

टीम का कहना है कि इस फिल्म के जरिए दुनिया भर के पर्यटकों को मध्यप्रदेश के ग्रामीण पर्यटन और आदिवासी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here