Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Betma Murder Case : इंदौर: ऑनलाइन गेम में हार-जीत के विवाद...

Indore Betma Murder Case : इंदौर: ऑनलाइन गेम में हार-जीत के विवाद में हत्या; पत्थर से वार कर ली जान, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Indore Betma Murder Case : इंदौर (ग्रामीण)। जिले के बेटमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घाटा बिल्लौद में एक युवक की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑनलाइन गेमिंग की लत और उसमें हुए रुपयों के लेनदेन के विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पत्थर से वार कर उतारा मौत के घाट इंदौर ग्रामीण एसपी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि मृतक समीर पटेल, जो घाटा बिल्लौद का निवासी था, उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। जांच में सामने आया कि समीर की हत्या सिर पर पत्थर से वार करके की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दो विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर रमजान नामक युवक को हिरासत में लिया।

ऑनलाइन गेम बना मौत की वजह पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी और मृतक दोनों मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेला करते थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, गेम के दौरान रुपयों की हार-जीत को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्थर से हमला कर समीर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

क्षेत्र में बढ़ती गेमिंग की लत पर पुलिस की नजर एसपी ग्रामीण ने बताया कि फिलहाल मृतक और आरोपी दोनों के मोबाइल फोन की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इनके बीच यह खेल कब से चल रहा था और अब तक कितने रुपयों का लेनदेन हुआ है। साथ ही, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्र के और कितने युवा इस जानलेवा ऑनलाइन सट्टेबाजी या गेमिंग के जाल में फंसे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस तरह के अवैध गेमिंग सिंडिकेट्स के खिलाफ क्षेत्र में और भी बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here