मोहम्मद याकुब \धरसीवां : वापी में आयोजित तीन मैचों की खास क्रिकेट सीरीज में छत्तीसगढ़ की टीम सीजी बायसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भोजपुरी स्टार्स को मात दी। इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण रहे धरसीवा विधायक और छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अनुज शर्मा, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार कप्तानी से मैदान पर अलग ही छाप छोड़ दी।
CG NEWS :क्रिकेट मैदान पर जैसे ही अनुज शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे, दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। उनकी तूफानी अर्धशतकीय पारी ने मैच का रुख पूरी तरह सीजी बायसन की ओर मोड़ दिया। विपक्षी गेंदबाज उनके सामने बेबस नजर आए।
CG NEWS :अनुज शर्मा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत सीजी बायसन ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भोजपुरी स्टार्स को जीत से दूर कर दिया। मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर चौके-छक्के पर मैदान तालियों से गूंज उठा।
CG NEWS :कप्तान के तौर पर भी अनुज शर्मा ने बेहतरीन नेतृत्व क्षमता दिखाई। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए टीम को एकजुट रखा और मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैदान पर उनका आत्मविश्वास और ऊर्जा दर्शकों को काफी प्रभावित करती नजर आई।
CG NEWS :मैच के बाद आयोजित सम्मान समारोह में अनुज शर्मा ने खेल और संस्कृति के महत्व पर बात करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि दो राज्यों की कला और संस्कृति को जोड़ने का माध्यम भी होते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और भोजपुरी कलाकारों का यह मिलन भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करेगा।
CG NEWS :उन्होंने युवाओं से खेल के प्रति समर्पित रहने की अपील करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की सीख देता है। साथ ही कला और खेल दोनों ही समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
CG NEWS :पूरे आयोजन के दौरान अनुज शर्मा का प्रदर्शन चर्चा का केंद्र बना रहा। वापी के क्रिकेट मैदान में उनके बल्ले का जलवा और कप्तानी का अंदाज दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेगा।









