Barwani News : बड़वानी कृष्णा स्टेट कॉलोनी में धार्मिक प्रचार पर विवाद हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ बातें कहने पर रहवासियों ने किया विरोध

Barwani News : बड़वानी कृष्णा स्टेट कॉलोनी में धार्मिक प्रचार पर विवाद हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ बातें कहने पर रहवासियों ने किया विरोधBarwani News : बड़वानी की कृष्णा स्टेट कॉलोनी के सी ब्लॉक में रविवार को बाबा रामपाल के धार्मिक प्रचार को लेकर विवाद हो गया। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि बिना अनुमति टेंट लगाकर हिंदू देवी-देवताओं और मूर्ति पूजा के खिलाफ बातें कही जा रही थीं। रहवासियों ने विरोध जताते हुए कार्यक्रम बंद करवाया और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कॉलोनी निवासी त्रिलोक कुशवाह ने बताया कि कुछ लोग टेंट लगाकर बाबा रामपाल का प्रचार कर रहे थे। उनके अनुसार, प्रचार के दौरान हिंदू देवी-देवताओं को गलत बताया जा रहा था और मूर्ति पूजा को वर्जित कहा जा रहा था।

Barwani News : कुशवाह ने इसे हिंदू धर्म और लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला बताया। रहवासियों का कहना है कि बच्चों सहित लोगों को सामूहिक रूप से एकत्रित कर यह प्रचार किया जा रहा था, जिससे कॉलोनी में असंतोष फैल गया। इस आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम का विरोध किया और उसे बंद करवा दिया। त्रिलोक कुशवाह ने यह भी बताया कि आयोजनकर्ता हाल ही में कॉलोनी में रहने आए हैं और स्वयं को महेश्वर क्षेत्र का निवासी बता रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी गतिविधियां लगातार हो रही हैं, जिससे कॉलोनीवासी परेशान हैं। कुशवाह ने कहा कि इस मामले में थाने में आवेदन देकर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories