Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: चोरी के शक में युवकों को दी ‘तालिबानी सजा’, जूतों...

CG NEWS: चोरी के शक में युवकों को दी ‘तालिबानी सजा’, जूतों की माला पहनाकर गांवभर में घुमाया; VIDEO वायरल

CG NEWS: सूरजपुर जिले में चोरी के शक में दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कथित तौर पर दोनों युवकों को पकड़कर उनके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के छिंदिया गांव का बताया जा रहा है।

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक, धनसाय (35) और मुकेश (25) पर खेत से समरसिबल पंप चोरी करने का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों को कथित तौर पर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने दोनों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए सजा देने का फैसला कर लिया।

READ MORE: CG NEWS : शादी के 2 दिन बाद ससुराल पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, बोला- “वो मेरी गर्लफ्रेंड है”; हंगामे के बाद रिसेप्शन रद्द

CG NEWS: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवकों के गले में जूतों-चप्पलों की माला डाली गई है। इतना ही नहीं, कथित चोरी का सामान उनकी पीठ पर लादकर गांव की गलियों में घुमाया गया। वीडियो में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी दिखाई दे रहे हैं, जो इस पूरी घटना को देखते रहे।

CG NEWS: मामले के सामने आने के बाद पीड़ित युवकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दोनों युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में मारपीट या प्रताड़ना की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS: पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। चोरी का आरोप साबित करना और सजा देना केवल अदालत और कानून का अधिकार है।

READ MORE: CG Crime: खेतों के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी गांजे की फसल, पुलिस की छापेमारी में खुलासा

CG NEWS:गौरतलब है कि जिले में एक महीने के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले पस्ता गांव में भी चोरी के शक में एक युवक का आधा सिर मुंडवाकर उसे उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया था, जिसने इलाके में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here