Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर का खौफ, 5 मवेशियों का शिकार,...

भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर का खौफ, 5 मवेशियों का शिकार, 7 गांवों में दहशत

Bhopal tiger terror in Bairasia road villages : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया रोड इलाके में एक टाइगर की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। पिछले कई दिनों से टाइगर की मूवमेंट कनेरा, करोंदखुर्द, कड़ैया, छापर, अगरिया, मुगालिया कोट और चांचड़ गांवों तक देखी जा रही है।

10 दिनों में 5 मवेशियों का शिकार

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 10 दिनों में टाइगर ने अब तक 5 गाय और भैंसों का शिकार किया है। गुरुवार-शुक्रवार की रात भी एक और गाय के शिकार की सूचना सामने आई है, जिससे ग्रामीणों में डर और बढ़ गया है।

खेतों से दूरी बनाने को मजबूर लोग

टाइगर के डर से ग्रामीणों ने अब रात के समय खेतों में जाना पूरी तरह बंद कर दिया है। कई लोग 5 से 6 किलोमीटर लंबा रास्ता घूमकर आवागमन कर रहे हैं ताकि जंगल वाले रास्तों से बचा जा सके।
Read more  : M.P कांग्रेस का बड़ा दांव! “प्रोजेक्ट M” लॉन्च, अल्पसंख्यक महिलाओं की नई फोर्स तैयार

हलाली नदी क्षेत्र में मूवमेंट

जानकारी के मुताबिक, टाइगर की मौजूदगी हलाली नदी के किनारे अधिक देखी जा रही है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने भी टाइगर की मूवमेंट की पुष्टि की है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

वन विभाग की सर्चिंग जारी

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन अभी तक टाइगर का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया है। विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है।

ग्रामीणों की मांग – जल्द कार्रवाई हो

लगातार बढ़ते खतरे के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द टाइगर को पकड़ने या सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here