Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh fire department : अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पदों पर भर्ती, लिखित...

fire department : अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पदों पर भर्ती, लिखित भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखे लास्ट डेट

fire department
fire department

fire department : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा SDRF विभाग में फायरमैन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 8 मई 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

fire department : व्यापमं द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा किया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग वर्ग के लिए 200 रुपये शुल्क तय किया गया है।

fire department : भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी 6 जून से 8 जून 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में त्रुटियों का सुधार कर सकेंगे। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 13 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे।

fire department : फायरमैन भर्ती की लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026, रविवार को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र रायपुर में बनाया गया है। परीक्षा CBT या OMR आधारित होगी।

fire department : शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 यानी उच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना भी अनिवार्य है।

fire department : चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। विभाग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी।

fire department : प्रदेश में लंबे समय बाद अग्निशमन विभाग में भर्ती निकलने से युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अब उम्मीदवार व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here