Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: राजधानी समेत इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश, इतने दिनों तक रहेगा असर

0
128
Chhattisgarh Weather Update
Chhattisgarh Weather Update

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार को रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गरियाबंद और कांकेर सहित कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक और झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

Chhattisgarh Weather Update: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर बाद हो रही बारिश से गर्मी कम हुई है। मंगलवार को भी तेज हवाओं और बारिश के कारण साप्ताहिक बाजार प्रभावित हुआ, कई दुकानों को नुकसान पहुंचा और व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई।

Chhattisgarh Weather Update: गरियाबंद में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत तो मिली, लेकिन तेंदूपत्ता संग्रहण पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इसे लेकर ग्रामीणों में चिंता देखी जा रही है।

Chhattisgarh Weather Update: कांकेर जिले के चारामा इलाके में करीब एक घंटे तक चली तेज बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। बिजली व्यवस्था बाधित हो गई और कई जगहों पर पेड़ गिरने से नुकसान की खबरें सामने आई हैं।

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने के संकेत हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here