Thursday, June 18, 2026
33.5 C
Raipur

Election Results 2026 : बंगाल में BJP-TMC के बीच कांटे की टक्कर, असम में BJP को बड़ी बढ़त

नई दिल्ली :  देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक माहौल को बेहद रोमांचक बना दिया है। सबसे ज्यादा नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी हुई हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच सीधी और बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

बंगाल में शुरुआती रुझानों ने बढ़ाया सस्पेंस

पश्चिम बंगाल की 293 सीटों में से 162 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें BJP 88 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती ट्रेंड्स ने साफ कर दिया है कि इस बार बंगाल का मुकाबला बेहद दिलचस्प और करीबी रहने वाला है।

राज्य में रिकॉर्ड 92 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जिसके बाद से ही राजनीतिक विश्लेषक बड़े बदलाव की संभावना जता रहे थे। अब शुरुआती नतीजों ने उस सस्पेंस को और बढ़ा दिया है।

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे

सबसे हाईप्रोफाइल मानी जा रही भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी से है। हालांकि राज्यभर में BJP का प्रदर्शन तृणमूल के लिए चिंता बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

वहीं नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। खड़गपुर से बीजेपी नेता दिलीप घोष को बढ़त मिली हुई है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर सीट पर पीछे चल रहे हैं।
Read more : West Bengal Election Results 2026 : बंगाल में BJP-TMC के बीच कांटे की टक्कर, भवानीपुर से शुभेंदु आगे

असम में BJP की मजबूत स्थिति

असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी लगातार मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। 126 सीटों वाले राज्य में BJP 61 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस केवल 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। असम में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ था और शुरुआती ट्रेंड्स से साफ संकेत मिल रहे हैं कि मतदाताओं ने एक बार फिर BJP पर भरोसा जताया है।

केरल और तमिलनाडु में भी मुकाबला दिलचस्प

केरल में UDF और LDF के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। 27 सीटों के शुरुआती रुझानों में UDF 15 सीटों पर आगे है, जबकि LDF और BJP 5-5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

तमिलनाडु में शुरुआती रुझानों में अभिनेता थलपति विजय की पार्टी ने भी सभी का ध्यान खींचा है। राज्य की पहली सीट के रुझान में विजय की पार्टी बढ़त बनाती नजर आई।

रिकॉर्ड वोटिंग ने बढ़ाया राजनीतिक रोमांच

इस बार पांचों राज्यों में भारी मतदान दर्ज किया गया। खासकर पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग ने चुनावी मुकाबले को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उच्च मतदान प्रतिशत सत्ता परिवर्तन का संकेत भी हो सकता है।

हालांकि अंतिम तस्वीर मतगणना पूरी होने के बाद ही साफ होगी, लेकिन शुरुआती रुझानों ने इतना जरूर तय कर दिया है कि बंगाल में इस बार मुकाबला बेहद रोमांचक और ऐतिहासिक रहने वाला है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Latest YouTube Shorts

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories