West Bengal Election Results 2026 : बंगाल में BJP-TMC के बीच कांटे की टक्कर, भवानीपुर से शुभेंदु आगे

Rahul Goshwami

कोलकाता : देश के पांच राज्यों की 823 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों ने सियासी माहौल को बेहद रोमांचक बना दिया है। सबसे ज्यादा नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी हुई हैं, जहां शुरुआती ट्रेंड्स में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है।

रुझानों के मुताबिक बंगाल में कभी बीजेपी आगे निकल रही है तो कभी टीएमसी बढ़त बना रही है। इससे साफ है कि राज्य में इस बार मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है।

बंगाल में BJP और TMC के बीच सीधी लड़ाई

शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले बीजेपी 35 सीटों और टीएमसी 30 सीटों पर आगे चल रही थी। इसके बाद रुझानों में तेजी से बदलाव हुआ और टीएमसी 73 सीटों पर पहुंच गई, जबकि बीजेपी 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए दिखी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शुरुआती राउंड में यह उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रह सकता है। हालांकि इतना तय माना जा रहा है कि इस बार बंगाल चुनाव बेहद करीबी मुकाबले में बदल चुका है।

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पिछड़ते दिखाई दिए

सबसे हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी  शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां पिछड़ते दिखाई दिए।

हालांकि नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। बंगाल की राजनीति में इन दोनों सीटों को प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है।

बंगाल की चर्चित सीटों का हाल

  • भवानीपुर से शुभेंदु आगे
  • नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी आगे
  • खड़गपुर से बीजेपी के दिलीप घोष बढ़त पर
  • नोआपाड़ा से बीजेपी के अर्जुन सिंह आगे
  • बहरामपुर से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पीछे
  • हुमायूं कबीर अपनी दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं

इन सीटों के रुझानों ने बंगाल की राजनीतिक तस्वीर को और रोचक बना दिया है।

असम में BJP की एकतरफा बढ़त

असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने मजबूत पकड़ बना ली है। पार्टी 32 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस केवल 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करती दिख रही है। शुरुआती ट्रेंड्स ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

तमिलनाडु में DMK गठबंधन आगे

तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन शुरुआती रुझानों में 27 सीटों पर आगे चल रहा है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।वहीं अभिनेता विजय की पार्टी TVK और AIADMK-बीजेपी गठबंधन भी कुछ सीटों पर मुकाबले में बने हुए हैं।

पुडुचेरी में BJP को बढ़त

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीजेपी शुरुआती रुझानों में 2 सीटों पर आगे चल रही है। यहां भी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है और अगले कुछ घंटों में तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

हर राउंड के साथ बदल रहे समीकरण

मतगणना के शुरुआती घंटों में ही राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिखाई दे रहे हैं। बंगाल में BJP और TMC के बीच सीधा मुकाबला पूरे देश का ध्यान खींच रहा है। अब सभी की नजर अगले कुछ घंटों में आने वाले बड़े रुझानों और अंतिम नतीजों पर टिकी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *